{"_id":"666ca14f4d7627e14a0ddca7","slug":"a-private-hospital-accused-of-negligence-in-treatment-uproar-bazpur-news-c-235-1-ksp1005-112986-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा
Sat, 15 Jun 2024 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने हंगामा किया।
आरोप है कि गांव हरलालपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने नवजात बच्चे को इलाज के लिए रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्चे का 15 दिन से इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को अस्पताल के डाक्टर ने बच्चे को रेफर कर दिया। इस पर परिजन बच्चे को मुरादाबाद के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने बच्चे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने रामपुर रोड अस्पताल पर जाकर हंगामा किया। कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।