फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A paper mill employee died after being hit by an unknown vehicle

Udham Singh Nagar News: पेपर मिल कर्मचारी की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गई जान

Sun, 06 Jul 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A paper mill employee died after being hit by an unknown vehicle
अमित कुमार (फाइल फोटो)। 
काशीपुर। बना हुआ खाना छोड़कर रात में निकले बाइक सवार नैनी पेपर मिल के एक कर्मचारी की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


लालकुआं के राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी अमित कुमार (35) पुत्र चंद्रभूषण मुरादाबाद रोड स्थित नैनी पेपर मिल के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। वह यहां मुरादाबाद रोड स्थित ग्राम हरियावाला में किराये पर रहते थे। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को उनका ऑफ था। शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह बाइक से काशीपुर की ओर जा रहे थे। हरियावाला चौक स्थित पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना लालकुआं में परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक अमित के भतीजे शुभम ने बताया कि तीन भाइयों में वह सबसे छोटे थे और अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अमित काशीपुर नैनी पेपर मिल में लगभग पांच-छह महीने से काम कर रहे थे। शुभम ने बताया टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं पता चल सकी है। वहीं कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहीं हैं।

आखिर बना खाना छोड़कर कहां जा रहे थे अमित
भतीजे शुभम ने बताया उनके चाचा फैक्टरी के पास ही हरियावाला में एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। बताया कि चाचा जिस कमरे में रहते थे, जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो खाना बनाकर रखा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह खाना खाने की तैयारी में थे। आखिर इस दौरान ऐसे किस व्यक्ति का फोन आया कि वह बना हुआ खाना छोड़कर बाइक से काशीपुर की ओर कहीं जाने के लिए निकल गए। पुलिस उनके मोबाइल नंबर से ही पता कर सकेगी कि आखिरी फोन किस व्यक्ति का आया था। शुभम ने बताया कि उनके चाचा इससे पहले लालकुआं सेंचुरी पेपर मिल में काम करते थे। शुभम ने बताया कि चाचा के क्रियाकर्म के बाद तहरीर सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed