फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A new two hundred bed building will be constructed in the district hospital

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल का दो सौ बेड का नया भवन बनेगा

Fri, 20 Jun 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A new two hundred bed building will be constructed in the district hospital
रुद्रपुर। दो सौ बेड के जिला अस्पताल का नया भवन बनेगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। भूमि चयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। सीएमओ को समिति में सदस्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति के बाद से जिला अस्पताल अन्यत्र शिफ्ट होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। 12 जून 2023 को शासन ने जिला अस्पताल के लिए अलग से जमीन चयनित करने के लिए शासनादेश जारी किया था। बीते नौ जून को एडीएम (प्रशासन/नजूल) पंकज कुमार उपाध्याय की ओर से जारी पत्र में दो सौ बेड के जिला अस्पताल के लिए जमीन चयनित करने के लिए डीएम नितिन सिंह भदौरिया की ओर से जारी आदेश की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति में एडीएम प्रशासन, निर्माण इकाई पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक, नगर आयुक्त, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव, एसडीएम सदर और राजकीय मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य को बतौर सदस्य शामिल किया है। कहा है कि समिति 12 जून 2023 के शासनादेश में दिए गए निर्देशों के तहत आख्या प्रस्तुत करेगी। पत्र में भूमि चयन समिति के सदस्य सचिव सीएमओ से प्रकरण से संबंधित बैठक के आयोजन के लिए तिथि प्रस्तावित के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज के लिए भी होगी भूमि चयन
डीएम की अध्यक्षता में भूमि चयन के लिए गठित समिति नर्सिंग कॉलेज के लिए भी भूमि चयनित करेगी। एडीएम की ओर से जारी पत्र में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है। एडीेएम की ओर से जारी पत्र में पुराना जिला अस्पताल परिसर में जमीन चयनित करने का भी उल्लेख है।

मेडिकल कॉलेज के अधीन होगा परिसर
नई जगह जिला अस्पताल बनने के बाद जिला अस्पताल का वर्तमान परिसर मेडिकल कॉलेज के अधीन हो जाएगा। वर्तमान में जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अगल-बगल हैं। जिला अस्पताल परिसर तक मेडिकल कॉलेज के भवनों का निर्माण तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed