{"_id":"68360bc8cccb3b52d905e5da","slug":"a-month-ago-a-youth-from-another-community-was-arrested-after-he-eloped-with-a-teenager-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-127598-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एक महीने पहले किशोरी लेकर भगा दूसरे समुदाय का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एक महीने पहले किशोरी लेकर भगा दूसरे समुदाय का युवक गिरफ्तार
Wed, 28 May 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 28 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा/बाजपुर। पुलिस ने एक महीने पहले किशोरी को लेकर भागे दूसरे समुदाय के युवक दानिश को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी की बरामदगी न होने से विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश था।
28 अप्रैल को केलाखेड़ा के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक भगाकर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन किशोरी का सुराग नहीं लगा। इस पर विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने केलाखेड़ा थाने का घेराव किया। इस दौरान रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा भी पहुंचे थे। विधायक ने पुलिस अधिकारियों से किशोरी की बरामदगी और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए कहा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार पुलिस टीम गठित की। साथ ही सहायता के लिए एसओजी और साइबर टीम को भी शामिल किया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि दोराहा के पास आरोपी दानिश निवासी गांव रामनगर, केलाखेड़ा हाईकोर्ट, नैनीताल जाने की फिराक में था कि पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 137 (2), 84, 64 (2) बीएनएस 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। किशोरी को महिला एवं बाल विकास विभाग के सखी वन स्टॉप सेंटर में भेजा गया है। जबकि आरोपी दानिश को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक किशोरी को भगाकर भोपाल ले गया था। वहां शॉपिंग भी की थी, लेकिन रुपयों की कमी के चलते वहां से लौट आए।
80 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
बाजपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस टीमों ने क्षेत्र के 80 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, अपहृता और उसके परिजनों के संदिग्ध 75 मोबाइल नंबरों की सीडीआर काॅल डिटेल रिकाॅर्ड का गहन विश्लेषण किया। संदिग्ध मोबाइल नंबरों से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और मध्य प्रदेश में छापामारी की। इस दौरान अहम सुराग हाथ लगने पर पुलिस ने दबिश देकर दानिश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
टीम को दिया 15 हजार का इनाम
बाजपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने थाना प्रभारी केलाखेड़ा और उनकी टीम को उनके कुशल कार्य के लिए 10 हजार रुपये नकद इनाम और साथ ही साइबर टीम को पांच हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।