Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A library is not merely a collection of books, but a hub of knowledge and creativity: Dr. Malik

पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान और रचनात्मकता का केंद्र : डॉ. मलिक

Fri, 27 Nov 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A library is not merely a collection of books, but a hub of knowledge and creativity: Dr. Malik
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन और कार्यशाला एग्रीकॉन एआई-2026 का शुभारंभ हुआ। नेक्स्ट जनरेशन लाइब्रेरियन : ड्राइविंग एआई इन एजुकेशन, रिसर्च एंड एक्सटेंशन विषय पर आधारित कार्यशाला में 15 राज्यों से करीब 150 प्रतिभागी, शोधार्थी, शिक्षक एवं पुस्तकालय विशेषज्ञ भागीदारी कर रहे हैं। सम्मेलन के लिए 85 सारांश प्राप्त हुए जिनमें से 59 शोध पत्र प्रकाशित किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सम्मेलन का शुभारंभ आईसीएआर के डीडीजी (कृषि शिक्षा) डॉ. यशपाल सिंह मलिक, कुलपति डॉ. एसके कश्यप, एएलडीआई अध्यक्ष डॉ. बीपी सिंह और पुस्तकालय प्रभारी डॉ. एससी त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। सम्मेलन की स्मारिका और शोध पत्रों का विमोचन हुआ। डॉ. मलिक ने कहा कि एआई कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार में व्यापक बदलाव लाने की क्षमता रखता है। दशकों के शोध और आंकड़ों का विश्लेषण एआई से कम समय में किया जा सकता है जिससे नई तकनीकों व नीतियों के विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं बल्कि ज्ञान, रचनात्मकता और नवाचार का केंद्र हैं। इन्हें एआई जैसी आधुनिक तकनीकों से जोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन

--
पशुओं के तनाव की पहचान करेगा एआई ऐप
सम्मेलन में विद्यार्थियों ने विकसित एआई आधारित मोबाइल एप्लीकेशन लाइव-हाई (लाइव स्टॉक हीट इंटेलिजेंस) का प्रदर्शन किया। यह ऐप तापमान और आर्द्रता सूचकांक सहित पशुओं के शारीरिक मापदंडों के आधार पर गर्मी और ठंड से होने वाले तनाव की पहचान करेगा। इससे पशुपालकों और पशु चिकित्सकों को समय रहते उपाय करने में मदद मिलेगी। कुलपति डॉ. कश्यप ने कहा कि एआई की उपयोगिता को समझना और उसका जिम्मेदारी से उपयोग करना जरूरी है। विवि के 95 प्रतिशत शिक्षक एआई पर प्रशिक्षण ले चुके हैं। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि विवि पुस्तकालय में 4.30 लाख पुस्तकें, पत्रिकाएं, ई-संसाधन और 25 हजार से अधिक शोध प्रबंध उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed