फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A leopard appeared, and the MLA ran to save his life in rudrapur

Rudrapur News: सामने आया तेंदुआ...विधायक ने दौड़ कर बचाई जान

Fri, 09 Jan 2026 11:27 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 09 Jan 2026 11:27 AM IST
सार

रुद्रपुर में सिडकुल के नील ऑटो कंपनी के पास अचानक सामने आए तेंदुए से विधायक शिव अरोरा और अधिकारियों ने दौड़कर अपनी जान बचाई और तेंदुए को रेस्क्यू कराने की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
A leopard appeared, and the MLA ran to save his life in rudrapur
विधायक के पीछे पड़ा तेेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में सिडकुल की नील ऑटो कंपनी के गेट पर दो दिन से दिख रहे तेंदुए से कर्मचारियों में डर और दहशत थी। बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोरा और डीएफओ यूसी तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच अचानक तेंदुआ सामने आ गया। जान बचाने के लिए विधायक, डीएफओ, तहसीलदार और टीम को दौड़ लगानी पड़ी। गनीमत रही कि तेंदुआ घायल था। वरना विधायक व अन्य पर हमला हो सकता था।

विज्ञापन

विधायक शिव अरोरा, डीएफओ यूसी तिवारी, तहसीलदार दिनेश कुटौला व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कंपनी के बगल में गेहूं के खेत के पास विधायक और अन्य लोग पहुंचे ही थे कि अचानक सामने से तेंदुआ आ गया। तेंदुआ और विधायक के बीच कुछ ही दूरी थी। विधायक व अन्य लोगों ने दौड़कर तेंदुए से खुद को बचाया।

विज्ञापन

इसके बाद विधायक अरोरा ने बिना कोई देरी किए मौके पर ही डीएफओ को निर्देश दिए कि तेंदुए को रेस्क्यू किया जाए। इसके बाद टीम जाल लेकर पहुंची। विधायक भी मौके पर तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम के साथ जुट गए। उन्होंने सिडकुल और आसपास के गांव व रुद्रपुर के लोगों से अपील की है कि तेंदुए की दस्तक लगातार क्षेत्र में नजर आ रही है। इसलिए अपनी जान की सुरक्षा को देखते हुए शाम के समय अकेले बाहर न निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed