फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A land dispute involving four acres of land, a mother-in-law and daughter-in-law appealed to the SDM

Bajpur News: चार एकड़ भूमि मामले में सास और बहू ने एसडीएम से लगाई गुहार

Tue, 20 Jan 2026 11:56 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 20 Jan 2026 11:56 AM IST
सार

बाजपुर में जमीन कब्जाने के विवाद में पीड़िता सुखराज कौर ने अपनी बहू के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन
A land dispute involving four acres of land, a mother-in-law and daughter-in-law appealed to the SDM
बाजपुर एसडीम डॉ. अमृता शर्मा के समक्ष न्याय की गुहार लगाती सास और बहू। - फोटो : संवाद

विस्तार

बाजपुर में जमीन कब्जाने के मामले में सोमवार को पीड़िता सुखराज कौर अपनी बहू के साथ बाजपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचीं। यहां एसडीएम ने पीड़िता के जमीन के अभिलेख भी देखे। उन्होंने कहा कि राजस्व, चकबंदी और पुलिस की संयुक्त जांच कमेटी गठित कर दी गई। उन्होंने कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

बीते रविवार को राज्य सीमा स्थित यूपी के गांव शेखूपुरा हसनपुर रामपुर निवासी सुखराज कौर ने अपने बेटे और बहू के साथ जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय रूद्रपुर पर धरना दिया था।

विज्ञापन

इस पर एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने उन्हें पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष रूप से कराने का आश्वासन दिया था। साथ ही सोमवार को बाजपुर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा से मिलकर उन्हें जमीन के कागजात दिखाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुवाई की फसल जोत देते हैं आरोपी

इधर, पीड़िता का आरोप है गदरपुर विधायक के संरक्षण में उसके रिश्तेदार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी और जालसाजी से एक व्यक्ति के नाम भूमि करा ली है। जब वह भूमि में फसल बुवाई करते हैं। आरोपी फसल को जोत देते हैं। आरोपी झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं।

कुछ लोग उनपर आरोप लगवा रहे हैं तो सीबीआई से जांच करा ली जाए। जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।-अरविंद पांडेय, गदरपुर विधायक

बाजपुर के गांव कनौरी में चार एकड़ भूमि प्रकरण में तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में चकबंदी और पुलिस की संयुक्त जांच कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. अमृता शर्मा, एसडीएम, बाजपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed