{"_id":"694c3d741920440b9608c1ad","slug":"a-grand-manger-scene-was-displayed-in-the-church-on-the-eve-of-christmas-day-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-136913-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर चर्च में भव्य चरनी झांकी प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर चर्च में भव्य चरनी झांकी प्रदर्शित
Thu, 25 Dec 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। नगर स्थित सेंट मेरी चर्च में क्रिसमस-डे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान इसाई समुदाय की ओर से क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर बुधवार देर शाम चर्च परिसर में विशेष सजावट की गई। समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों को बिजली झालरों से सजाया है। चर्च परिसर में चरनी की आकर्षण झांकी प्रदर्शित की गई। झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। फादर उदय पल्ली पुरोहित ने बताया कि चरनी झांकी बनाने में फिलिप, बंटी, रूबेन, अमन का विशेष सहयोग रहा है। वहां फादर रॉबर्ट, फादर आलोक, सिस्टर शाइनी, सिस्टर सूजा, सिस्टर बिनीता, वजन, जैकब, दिलीप, नीरज, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन