फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A dozen youths brutally beat a youth in rudrapur

Rudrapur Crime: आधा दर्जन दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा...सिर फोड़ा, हवाई फायरिंग की; ऐसे बची जान

Thu, 22 Aug 2024 04:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 22 Aug 2024 04:42 PM IST
सार

रुद्रपुर में कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा में आधा दर्जन युवकों ने एक युवक की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
A dozen youths brutally beat a youth in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा में आधा दर्जन युवकों ने एक युवक की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

बुधवार रात रंपुरा वार्ड नंबर 22 निवासी आकाश का इंदिरा चौक पर किसी से विवाद हो गया था। आकाश का कहना है कि जब वह घर लौटे तो छह से अधिक लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उस पर ईंट बरसाईं, जिससे उसका सिर फट गया था।

विज्ञापन

कहना है कि आरोपियों ने एक बार हवाई फायरिंग भी की थी। उसे रंपुरा में दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। जब वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। रात में उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आकाश का कहना है कि हमलावरों में से चार लड़कों को जानता है। आरोपी उसी के वार्ड के रहने वाले हैं। उसने हमलावरों से जान का खतरा बताते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed