फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A deadly knife attack on his wife and sister-in-law in kashipur

Kashipur: पत्नी और साली पर चाकू से किया जानलेवा हमला, तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 18 Feb 2026 10:45 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 18 Feb 2026 10:45 AM IST
सार

काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र में घरेलू विवाद के बीच पति ने पत्नी और साली पर चाकू से जानलेवा हमलाकर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
A deadly knife attack on his wife and sister-in-law in kashipur
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)।

विस्तार

काशीपुर में एक महिला ने अपने पति पर अपने और अपनी बहन पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए आईटीआई कोतवाली में तहरीर सौंपी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर दभोरा मुस्तहकम निवासी शीतल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी को लगभग 13 साल हो चुके हैं और उसकी दो बेटियां हैं। आरोप लगाया कि उसका पति शराब का आदी है। वह आए दिन उसके साथ मारपीट व अभद्रता करता है। महिला ने बताया कि वह वाल्मीकि जाति की है और उसका प्रेम विवाह हुआ था।

विज्ञापन

कहा कि उसके ससुराली अब उसकी जाति को लेकर प्रताड़ित करते हैं। बताया कि बीती 16 फरवरी को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की प्रयास किया। बेटी का भी गला दबाने का प्रयास किया। बीती 17 फरवरी की सुबह लगभग आठ बजे उसके पति ने बिना वजह उसके साथ मारपीट की। तब उसने इस बात की जानकारी पास में रहने वाली अपनी सविता को फोन करके दी। जब उसकी बहन उसके घर आयी तब पति ने उसके साथ अभद्रता करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान चाकू उसकी बहन के हाथ और गाल पर लगने से वह लहूलुहान हो गई। दोनों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर तहरीर सौंपी। पुलिस ने घायल का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता की ओर से आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ तहरीर मिल गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed