फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A convoy of 505 Hajis from the state will reach Delhi airport tomorrow

Udham Singh Nagar News: प्रदेश के 505 हाजियों का काफिला कल पहुंचेगा दिल्ली एयरपोर्ट

Thu, 26 Jun 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A convoy of 505 Hajis from the state will reach Delhi airport tomorrow
जसपुर। उत्तराखंड के 505 हाजियों की शुक्रवार को सऊदी अरब से वतन वापसी होगी। पहली फ्लाइट से 398 एवं दूसरी से 107 हाजी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। परिजनों को उनका बेसब्री से इंतजार है। उत्तराखंड राज्य हज समिति के ईओ मोहम्मद आरिफ ने बताया कि समिति के सदस्यों की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट पर हाजियों का स्वागत किया जा रहा है। एयरपोर्ट से ही प्रत्येक हाजी को पांच लीटर आब-ए-जम जम देकर घर के लिए विदा किया जा रहा है। 27 जून को 398 एवं 107 हाजियों के दो बड़े काफिले अलग-अलग फ्लाइट से दिल्ली आएंगे। शेष हाजी 10 जुलाई तक वतन पहुंच जाएंगे। इसमें 29 जून को 377 हाजियों का एक बड़ा काफिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बीती 12 एवं 14 जून को दो-दो, 20 को सात, 22 को दस एवं 25 जून को एक हाजी अपने वतन सकुशल पहुंच गए हैं। इस वर्ष 915 लोग प्रदेश से हज की यात्रा पर गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed