फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A case of fraud has been registered against the Bangladeshi woman and her Indian husband in rudrapur

Rudrapur: बांग्लादेशी महिला और पति पर धोखाधड़ी का केस, बिलकिस ने निकाह कर बनवा लिया था आधार कार्ड

Sat, 31 May 2025 02:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 31 May 2025 02:20 PM IST
सार

करीब दो दशक से अवैध रूप से परिवार के साथ रह रही बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय पति के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को सत्यापन में मामले की जानकारी हुई तो पता चला कि उसका आधार कार्ड भी बनवाया गया है

विज्ञापन
A case of fraud has been registered against the Bangladeshi woman and her Indian husband in rudrapur
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में करीब दो दशक से अवैध रूप से परिवार के साथ रह रही बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय पति के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को सत्यापन में मामले की जानकारी हुई तो पता चला कि उसका आधार कार्ड भी बनवाया गया है। उसके खिलाफ अवैध रूप से भारत में रहने का केस रामपुर की अदालत में भी लंबित हैं।

विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज कराए गए केस में रंपुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि बांग्लादेश की महिला बिलकिस निवासी ग्राम तितूलिया थाना दुपचचिया ढाका वर्ष 2004 में गैर कानूनी तरीके से भारत आई थी। इसके बाद वह यूपी के रामपुर में पकड़ी गई थी। उसके खिलाफ मिलक थाने में धारा 14 विदेशी अधिनियम में केस दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


वर्तमान में वह जमानत पर है। रिहा होने के बाद उससे पहाड़गंज रुद्रपुर निवासी अनवर अली ने निकाह कर लिया। इसके बाद वह पहाड़गंज में रह रही है। अनवर अली ने निकाह के बाद बिलकिस को भारतीय नागरिक दर्शाते हुए धोखाधड़ी से उसका भारतीय मूल का आधार कार्ड भी बनवा लिया, जो बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत जुर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनवर और विलकिस के पांच बच्चे हैं। सत्यापन के दौरान बिलकिस के बारे में पुलिस को जानकारी मिली और बांग्लादेशी नागरिक का फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने में पति-पत्नी पर केस दर्ज किया गया है। जिसने आधार कार्ड बनाया है, उस पर भी शिकंजा कसा जाएगा। काशीपुर में भी पाकिस्तानी महिला का आधार कार्ड बनवाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। मणिकांत मिश्रा, एसएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed