फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A car parked in the market directorate's parking lot turned into a ball of fire.

Udham Singh Nagar News: मंडी निदेशालय की पार्किंग में खड़ी कार बनी आग का गोला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A car parked in the market directorate's parking lot turned into a ball of fire.
रुद्रपुर मंडी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग बुझाता कर्मी। स्रोत: वीडियोग्रेब

विज्ञापन
रुद्रपुर। मंडी निदेशालय की पार्किंग में खड़ी कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट मान रहा है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि कार के पास जलते हुए कोयले पड़े थे जिससे कार में आग लगी। दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की तस्दीक शुरू कर दी है।

मंगलवार की दोपहर में मंडी निदेशालय में बोर्ड बैठक चल रही थी। शाम साढ़े चार बजे बोर्ड बैठक खत्म होने के बाद पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग की लंबी लपटें निकलने लगी। इसकी सूचना तुरंत दमकल टीम को दी गई। दमकल के पहुंचने से पहले कर्मचारियों ने फायर उपकरणों के जरिए आग पर काबू पा लिया था। आग लगने के दौरान पार्किंग में कई अन्य गाड़ियां खड़ी थी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। एफएसओ महेंद्र चंद्र ने बताया कि कार किसी ठेकेदार की बताई जा रही है। आग से कार आधी जल गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इधर, कुछ लोगों का कहना है कि बोर्ड बैठक में खाने की व्यवस्था थी। तंदूर के कोयले पार्किंग के पास डाले गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed