{"_id":"5a9063684f1c1ba4268bbee5","slug":"a-builder-has-put-15-lakh-in-congress-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के खाते में एक बिल्डर ने 15 लाख डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के खाते में एक बिल्डर ने 15 लाख डाले
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर बनाए गए कट से निकलते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि मुआवजा घोटाले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से पूछताछ के बाद एसआईटी ने कुछ और खातों को भी अपनी जांच में लिया है। सूत्रों के अनुसार अब तक जेल भेजे गए 18 लोगों के साथ ही आठ अन्य काश्तकारों के बैंक खातों को एसआईटी खंगाल रही है। एसबीआई से मिले कांग्रेस खाते की डिटेल में एक बिल्डर की ओर से पार्टी खाते में 15 लाख रुपये डाले जाने का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन
एसआईटी को एसबीआई से कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले खोले गए खाते का कुछ ब्योरा मिल गया है। खाते में डाली गई रकम की जांच के लिए अब एसआईटी घोटाले में लिप्त कुछ लोगों के बैंक खातों का ब्योरा भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पूरी जांच के लिए एसआईटी ने जेल भेजे गए 18 लोगों के साथ ही जसपुर और काशीपुर तहसील के आठ काश्तकारों के बैंक खातों को भी जांच के दायरे में लिया है। इन काश्तकारों में वह लोग शामिल हैं, जिन्होंने तत्कालीन अफसरों की मदद से कृषि भूमि को अकृषि दिखाकर करोड़ों का मुआवजा लिया था।
विज्ञापन
एसआईटी की जांच में उक्त रकम में से 40 प्रतिशत बिचौलियों को कमीशन के रूप में देने की पुष्टि भी हुई थी। कुछ बिचौलियों के खाते भी एसआईटी की पकड़ में आए थे। अब कांग्रेस पार्टी के खाते का जिन्न बाहर आने के बाद एसआईटी फिर से खातों की जांच में जुट गई है।