{"_id":"118-95501","slug":"Udham-singh-nagar-95501-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना का कारण बन रहे हैं ऊंचे स्पीड ब्रेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना का कारण बन रहे हैं ऊंचे स्पीड ब्रेकर
Udham singh nagar
Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल रोड और जंगलियागांव रोड में बनाए गए स्पीड ब्रेकर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। अत्यधिक ऊंचे स्पीड ब्रेकरों में आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इससे लोगों में गुस्सा है। नौकुचियाताल रोड में पेचवर्क के दौरान लोनिवि ने रामनिवास के पास अत्यधिक ऊंचा ब्रेकर बना दिया। ऐसा ही एक ब्रेकर जंगलियागांव रोड में तीव्र मोड़ के पास बनाया गया है। नौकुचियाताल क्षेत्र के पूर्व प्रधान विशन पोखरिया का कहना है कि स्कूलों के आसपास कहीं भी ब्रेकर नहीं हैं। जबकि वहां पर हादसों का खतरा रहता है। उन्होंने ब्रेकरों की ऊंचाई कम कराने की मांग की है।
विज्ञापन