{"_id":"118-93501","slug":"Udham-singh-nagar-93501-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की गर्दन पर चाकू रख मां से किया बलात्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की गर्दन पर चाकू रख मां से किया बलात्कार
Udham singh nagar
Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। एक वर्षीय बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर युवक ने उसे मारने की धमकी दी और मां से बलात्कार किया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा कि बीती 8-9 अक्तूबर की रात को एक बजे उसका पति कमरे के बाहर सोया था। तभी मोहल्ला गुजरातियान निवासी तनुज चुपचाप उसके कमरे में घुस आया। उसने उसके बेटे को गोदी में उठाकर उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी। फिर उसके साथ बलात्कार कर फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक वह घटना के बाद 9 अक्तूबर को बाजार पुलिस चौकी पहुंची और तहरीर सौंपी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब वह बीते रविवार को अपने देवर के साथ बाजार पुलिस चौकी पहुंची तो पता चला कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
तब पीड़िता बलात्कार के दौरान फटे कपड़े लेकर बुधवार को कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।