{"_id":"118-90329","slug":"Udham-singh-nagar-90329-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना के आरोपी कैंटर चालक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना के आरोपी कैंटर चालक पर मुकदमा
Udham singh nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। साइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक फाजलपुर महरौला निवासी धर्मेंद्र यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि शुक्रवार की रात उसके पिता उमाशंकर बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में तेज अनियंत्रित कैंटर संख्या यूके-04-सीए-4146 ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर सहित फरार हो गया। बाद में आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ धारा 279 व 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन