फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मजदूर की गोली मारकर हत्या

मजदूर की गोली मारकर हत्या

Fri, 10 Oct 2014 05:35 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Fri, 10 Oct 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का खून से लथपथ शव गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर एक सुनसान कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हत्या का कारण अज्ञात है। बताया जा रहा है कि या तो धोखे में युवक की हत्या हुई या फिर प्रेम प्रसंग के चलते युवक मारा गया। मूल रुप से हसनपुर बाइपास रोड जिला अमरोहा (यूपी) एवं हाल में रामनगर रोड स्थित ग्राम खरमासी निवासी राजेश कुमार (19) पुत्र हरि सिंह मजदूरी का काम करता था। राजेश मंगलवार शाम साढे़ सात बजे यह कहकर घर से निकला था कि मिस्त्री का फोन आया है। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया। कुछ देर तक तो फोन पर घंटी बजती रही। लेकिन बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ राजेश की तलाश शुरू कर दी। रात करीब 11 बजे परिजनों ने राजेश का शव रामनगर रोड पर ही राजपूताना स्कूल को जाने वाले एक कच्चे रास्ते के पास पड़ा देखा। पास में ही राजेश की साइकिल भी पड़ी थी। इसके बाद मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की पीठ पर गोली लगी है। अत्यधिक खून बहने के चलते युवक की जान गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतक को फोन करने वाले मिस्त्री समेत कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इधर मृतक के भाई प्रमोद ने बताया कि राजेश रामनगर रोड स्थित देवस्थली रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट में काम करता था। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। सभी भाई मजदूरी करते हैं। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई प्रमोद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजेश से मिलती-जुलती शक्ल का एक और युवक
विज्ञापन

काशीपुर। बुधवार की सुबह ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह के साथ कोतवाली पहुंचे मृतक राजेश के परिजनों ने बताया कि शायद राजेश की हत्या धोखे में की गई है। गांव में एक व्यक्ति के बेटे की सूरत राजेश से मिलती जुलती है। उक्त व्यक्ति के बेटे की किसी से दुश्मनी भी चल रही है। हो सकता है कि उसी के चक्कर में धोखे में राजेश की हत्या कर दी हो। इधर पुलिस के मुताबिक युवक की प्रेम प्रसंग में भी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed