{"_id":"118-88984","slug":"Udham-singh-nagar-88984-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्य निरंजननाथ सम्मान से नवाजे जाएंगे चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य निरंजननाथ सम्मान से नवाजे जाएंगे चीमा
Udham singh nagar
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। जनकवि बल्ली सिंह चीमा को अखिल भारतीय आचार्य निरंजननाथ सम्मान के लिए चयनित किया गया। यह सम्मान 2 नवंबर को राजस्थान के गांधी सेवा सदन राजसमंद में आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाएगा। आचार्य निरंजननाथ सम्मान संयोजक कमर मेवाड़ी ने चीमा को भेजे मेें आमंत्रित पत्र में कहा है कि 16वें अखिल भारतीय आचार्य निरंजननाथ सम्मान में 51 हजार रुपए की धनराशि और स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। जबकि आचार्य निरंजननाथ विशिष्ट साहित्यकार सम्मान के अंतर्गत कवि और चिंतक डा. सदाशिव श्रोत्रिय (राजस्थान) को 11 हजार रुपए और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि जनकवि चीमा को कुमाऊं का गौरव सम्मान, 2011 में राष्ट्रपति द्वारा गंगाशरण सिंह पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन