{"_id":"118-87035","slug":"Udham-singh-nagar-87035-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम चोरी मामले में कोई प्रोग्रेस नहीं, प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम चोरी मामले में कोई प्रोग्रेस नहीं, प्रयास जारी
Udham singh nagar
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। खटीमा कोतवाली से कुछ दूर पर करीब एक माह पूर्व कार से आए बदमाशों द्वारा सात मिनट में एटीएम काटकर 24 लाख रुपए उड़ा ले जाने के मामले में पुलिस की कोई प्रोगेस नजर नहीं आ रही है। अलबत्ता पुलिस इस मामले में पुलिस और एसओजी टीम द्वारा किए जा रहे प्रयास की बात कही है। 20 अगस्त की सुबह पौने चार बजे कार से आए दो बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटकर उसमें रखे 24 लाख 46 हजार रुपए उड़ा ले गए थे। एक माह गुजरने के बाद भी पुलिस बेनतीजा रही है। प्रोग्रेस के सवाल पर कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी बताते हैं कि फिलहाल कोई प्रोग्रेस नहीं है अलबत्ता पुलिस व एसओजी का संयुक्त अभियान जारी है।
विज्ञापन