{"_id":"118-79924","slug":"Udham-singh-nagar-79924-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की निष्क्रियता से अपराधों में वृद्धि ः चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की निष्क्रियता से अपराधों में वृद्धि ः चीमा
Udham singh nagar
Updated Tue, 24 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आबादी के बीच सिलसिले वार हत्याएं हो रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है, जिससे जनता दहशत में है और अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है।
विधायक चीमा ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि क्षेत्र में तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं। चोरी, डकैती, वाहन चोरियां, चेन स्नैचिंग और हत्या की घटनाओं मेें भारी इजाफा हो रहा है। बीती 11 जून की रात गड्डा कालोनी निवासी मार्बल ठेकेदार राकेश की उसके ही घर पर हत्या हो गई। एक सप्ताह के भीतर ही 17 जून की रात में उद्योगपति अर्पित अग्रवाल की भी उसने घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों को पुलिस का रत्तीभर भी डर नहीं है। बीच आबादी में हत्याएं कर रहे हैं।
इन घटनाओं से लगता है कि वर्ष 2002 से पहले की भांति क्षेत्र में फिर अपराध बढ़ने का सिलसिला आरंभ हो गया है। पुलिस अपने को पाक साफ दिखाने के लिए कहती है कि राजनीतिक संरक्षण से अपराध बढ़ते हैं। पुलिस यह बताए कि कौन नेता बदमाशों को संरक्षण दे रहा है। अर्पित अग्रवाल हत्याकांड के खुलासे के संबंध में चीमा चुप्पी साध गए, परंतु इतना भर कहा कि मैने अपराधियों को कभी संरक्षण नहीं दिया है।