{"_id":"118-73624","slug":"Udham-singh-nagar-73624-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर पी और रुपए उड़ा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर पी और रुपए उड़ा ले गए
Udham singh nagar
Updated Fri, 07 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। चोरों ने हाईवे स्थित शराब की दुकान के ताले तोड़ बीयर पी और सवा लाख रुपए उड़ा ले गए। हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। लेकिन नकाब पहने होने के कारण पहचान में नहीं आ रहे हैं। सीओ ने दुकान का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। लगातार शहर में हो रही चोरियों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है।
शहर में लगातार चोरियों का ग्राफ बढ़ रहा है। महज दो माह में अब तक सात दुकानों व एक घर के ताले तोड़ चोर लाखों रुपए चोरी कर ले गए । पुलिस अब तक इन चोरियों का खुलासा भी नहीं कर पाई कि बुधवार देर रात चोरों ने महाराणा प्रताप चौक के निकट काशीपुर नंबर एक के नाम से अंग्रेजी शराब की दुकान के ताले तोड़ करीब सवा लाख की नगदी चोरी कर ली। लेकिन दुकान के बाहर व अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर अंदर से कैश निकालता तो एक बाहर खड़ा होकर निगरानी करता दिखाई दे रहा है। लेकिन नकाब पहने होने के कारण पहचान में नहीं आ रहे हैं।
दुकान स्वामी विकास वर्मा ने बताया कि जब वह दुकान में पहुंचे तो दुकान के सभी ताले टूटे थे। दुकान के अंदर जाकर देखा तो कैश नहीं था। इतना ही नहीं चोर बीयर भी पीकर गए। सीओ प्रकाश चंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं व्यस्त मार्गों पर चोरियों से पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लग रहा है।