फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बेतरतीब यातायात व्यवस्था पर व्यापारी गुस्से में

बेतरतीब यातायात व्यवस्था पर व्यापारी गुस्से में

Wed, 20 Nov 2013 05:45 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Wed, 20 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। नगर की यातायात व्यवस्था इन दिनों बुरी तरह चरमराई हुई है। हालत यह है कि नगर के मेन बाजार से पूरे दिन रूद्रपुर जाने वाले आटो व मैजिक स्वामी सवारियां भरते हैं । पुलिस की लापरवाही का खमियाजा नगर के व्यापारियों और नागरिकों को भुगतना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

रूद्रपुर की ओर चलने वाले डग्गामार वाहन मेन बाजार से बेरोक टोक सवारियां भर रहे हैं। मेन बाजार में तो लोग अपने वाहनों को सड़क के बीचाेंबीच खड़ा कर देते हैं। जो अक्सर जाम का कारण बन जाते हैं। लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही होती। वहीं कोतवाली रोड स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री करवाने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर पार्क कर रहे हैं। इस रोड पर तहसील, कोतवाली, नगरपालिका, सरकारी अस्पताल होने के कारण वीआईपी समेत आम लोगों का आना जाना रहता है। कई बार तो स्वयं पुलिस के वाहन, 108 एंबुलेंस, फायरब्रिगेड आदि के वाहन फंस जाते हैं। लेकिन पुलिस इन वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही है। पुलिस की यातायात के संबध में बरती जा रही लापरवाही पर व्यापारियों में खासा रोष है। व्यापारी नेता विनोद फुटेला ने कहा कि अगर पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर में कार्रवाई शुरू नहीं की तो व्यापारी आंदोलन पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed