{"_id":"118-66710","slug":"Udham-singh-nagar-66710-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली आभूषणों के नाम ठगी करने वाला गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली आभूषणों के नाम ठगी करने वाला गिरफ्तार
Udham singh nagar
Updated Wed, 20 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। नकली सोने के आभूषणों को बेचकर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 420 का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काशीपुर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी विक्रम मेहता ने कोतवाली में तहरीर देकर यूपी के नेपाली टोला (गोरखपुर) निवासी शंकर लाल पुत्र मूलचंद पर दीपावली पर्व से पहले नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर पचास हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस ने मंगलवार को तहरीर के आधार पर आरोपी शंकर लाल के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश एसआई कुंदन सिंह राठौर को सौंपी गई है। एसआई राठौर ने बताया कि ठगी के आरोपी शंकर लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन