फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   महिलाओं का बिजली घर पर प्रदर्शन

महिलाओं का बिजली घर पर प्रदर्शन

Tue, 16 Jul 2013 05:35 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Tue, 16 Jul 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शुभ डेल्स कालोनी की महिलाओं ने भदईपुरा बिजली घर पर प्रदर्शन किया। जहां ईई के न मिलने पर उन्होंने डीएम को समस्या बतायी। डीएम ने तत्काल ईई और एसडीएम को तलब कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को गंगापुर रोड स्थित शुभ डेल्स कालोनी की महिला वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले महिलाओं ने भदईपुरा बिजली घर पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि कालोनी में बिजली सप्लाई के लिए 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है, इससे क्षमता से अधिक कनेक्शन दिये गये हैं। अधिक लोड के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से वे परेशान हैं। आफिस में ईई के न मिलने पर महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंची। डीएम बृजेश कुमार संत को महिलाओं ने समस्या बतायी। डीएम ने ईई प्रदीप कुमार को तलब किया। साथ ही एसडीएम तीरथपाल को बुलाकर समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। डीएम से मिलने वालों में सोसाइटी अध्यक्ष डा. वर्षा, रजनी भंडारी, कविता गुप्ता, अर्चना राय, नीलमपाल, निशा सिंह, अर्चना सिंह, रंजू ठाकुर, पुष्पा जसूजा, दिया मोदी, सपना मंगल, पूनम राणा, कुसुम गुप्ता, प्रतिभा श्रीवास्तव, साधना, आकांक्षा, पिंकी राय, सावित्री शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed