फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बढ़ते वारदातों पर एसएसपी ने जताई नाराजगी

बढ़ते वारदातों पर एसएसपी ने जताई नाराजगी

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने जिले में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों और उनके खुलासे न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही लंबित पड़ी विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। वह शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान एसएसपी ताकवाले ने कहा कि जिले में चोरी, लूट, वाहन चोरी, डकैती समेत अन्य आपराधिक वारदातों में बढ़ोत्तरी हो रही है। इनकी रोकथाम को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को गश्त में तेजी लाने और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि वारदातों को अंजाम देने के बाद अपराधी उत्तर प्रदेश की सीमा में चले जाते हैं। इसलिए यूपी पुलिस की भी मदद लें। उन्होंने बैंकों के आसपास संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और उनके बारे में जानकारी जुटाने को भी कहा। उन्होंने जिले के थानों में लंबित पड़े विवेचनाओं के भी शीघ्र निस्तारण करने को कहा। बैठक में सीओ रेनू लोहनी, सीओ राजेंद्र सिंह हयांकी, सीओ मुकेश ठाकुर, सीओ जीसी टम्टा, कोतवाल राकेश चंद्र थपलियाल समेत तमाम पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

नोट फोटो संख्या 10 आरडीपी-3पी-अपराध समीक्षा बैठक लेते एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed