{"_id":"118-54354","slug":"Udham-singh-nagar-54354-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद की प्रतिमा का अनावरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद की प्रतिमा का अनावरण
Udham singh nagar
Updated Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को याद किया गया।
बुधवार को चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री यशपाल आर्य की पत्नी पुष्पा आर्या ने स्व.गुड़िया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्व.गुड़िया का काशीपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजस्व मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि स्व.गुड़िया कांग्रेस पार्टी के कर्मठ नेता थे। सांसद केसी सिंह बाबा ने कहा कि स्व.गुड़िया काशीपुर के लौह पुरुष थे। विधायक चीमा ने कहा कि पूर्व सांसद स्व.गुड़िया ने काशीपुर के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी। इस दौरान स्व.गुड़िया की याद में कराई गई क्विज के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया। बाद में मुख्य अतिथि ने चंद्रावती कालेज के बाहर बने एक प्याऊ का भी शुभारंभ किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल, मुक्ता सिंह, चौधरी समरपाल सिंह, विमला गुड़िया, विमल गुड़िया, शोभित गुड़िया, दीपिका आत्रेय, सुशील गुड़िया, विकल्प गुड़िया, मुकेश मेहरोत्रा, मनोज जोशी, शैलेंद्र मिश्रा, अरुण शर्मा, ललित भट्ट, सुरेश सेठ, पुष्कर दुर्गा पाल, विनोद वात्सल्य, शिल्पी अरोरा, रुखसाना अंसारी, चेतन अरोरा, अभिषेक शर्मा, कीर्ति पंत, मुर्शरफ हुसैन, उमेश जोशी, आसिफ रजा, अब्दुल कादिर आदि मौजूद थे।
पूर्व मुख्यमंत्री को देख कांग्रेसी दंग
काशीपुर। बुधवार को यहां काशीपुर रुठे भाजपा कार्यकर्ताओं को मनाने आए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश चंद्र पोखरियाल निशंक जब भाजपा कार्यालय की ओर जा रहे थे तो उनका काफिला चंद्रावती कालेज के पास से गुजरा। उन्होंने कालेज के गेट पर ही कुछ लोगों से कार्यक्रम की जानकारी ली और सीधे चले गए। बाद में जब वह भाजपा कार्यालय से वापस लौटे तो कार्यक्रम में पहुंच गए। पूर्व सीएम निशंक के अचानक कार्यक्रम में पहुंचने से वहां मौजूद कांग्रेसी दंग रह गए। निशंक यशपाल आर्य समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों से मिलने के बाद स्व.गुड़िया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वापस चले गए।
विज्ञापन
भाव विभोर हो उठीं पुष्पा आर्य
काशीपुर। स्व.सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि को कार्यक्रम का शुभारंभ करना था। लेकिन दीप प्रज्ज्वलित के बाद मुख्य अतिथि पुष्पा आर्य भाव-विभोर हो गई और अपने आंसू नहीं रोक सकी। उन्हें रोता देख यशपाल आर्य की भी आंखें नम हो गईं। बताया जाता है कि यशपाल आर्य व स्व.गुड़िया के बहुत करीबी रिश्तेदार थे।
जनजीवन समिति ने दी श्रद्धांजलि
काशीपुर। जन जीवन उत्थान समिति के तत्वावधान में स्व.सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। समिति के अध्यक्ष एवं समाज सेवी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि स्व.गुड़िया ने अपना पूरा जीवन काशीपुर के विकास को समर्पित किया। उनकी इच्छा थी कि काशीपुर जिला बने। इस मौके पर बीसी हरबोला, भजन सिंह, मोहम्मद आसिफ, महेश, रमेश, सत्यपाल जोशी आदि मौजूद थे।