{"_id":"118-49121","slug":"Udham-singh-nagar-49121-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर चक्र, शौर्य चक्र, कीर्ति चक्र विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर चक्र, शौर्य चक्र, कीर्ति चक्र विजेता सम्मानित
Udham singh nagar
Updated Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। मार्डन यूटोपियन सोसायटी द्वारा गणतंत्र दिवस पर तहसील क्षेत्र के वीर चक्र, शौर्य चक्र, कीर्ति चक्र विजेता सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
देवभूमि धर्मशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पुष्कर सिंह धामी, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पुष्कर चंद (विशिष्ट सेवा मेडल), संस्था अध्यक्ष डा. चंद्रशेखर जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान वीरचक्र विजेता स्व. सु.दीवान सिंह की पत्नी देवकी, सु.जयदत्त जोशी, लांसनायक स्व. दुर्गादत्त जोशी की पत्नी शांति, स्व. सु.चंद्री चंद की पत्नी कलावती एवं शौर्य चक्र विजेता लांस नायक स्व. भवान सिंह की पत्नी गीता, लास नायक स्व. मनोज सिंह रूमाल की पत्नी आशा, सिपाही बृजकिशोर धामी, कीर्ति चक्र विजेता स्व. सु. चंद्र सिंह की पत्नी प्रेमा को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वीर सैनिकाें के अदम्य साहस और वीरता की गौरव गाथाएं प्रस्तुत की गई हैं। विधायक धामी एवं ब्रिगेडियर चंद ने संयुक्त रूप से पुरस्कार बांटे। स्प्रिंग फील्ड स्कूल एवं उत्तराखंड संगीत विद्यालय के बच्चों का स्वागत गीत और सरस्वती वंदना आकर्षक रही। ‘वर्तमान भारत में युवा पीढ़ी के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर व्यस्क, सीनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में दिव्या गुप्ता, जगजीत कौर, मुकेश पोखरिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला में जगरूप सिंह ने प्रथम स्थान पाया। इस अवसर पर पूरन बिष्ट, केसी जोशी, डा. शिराज, एनएस रौतेला, डा. सिद्धेश्वर सिंह, डा. सीबी पाल, डा. बीएस महर, कै. ठाकुर सिंह खाती, ज्वाहर सिंह पोखरिया, के.शेर सिंह दिगारी, कुंवर सिंह खनका, भूपेंद्र खोलिया, डा. लता जोशी, पंकज पांडे, ट्विंकल दत्ता, सुरेंद्र कौर, अंजू भट्ट, नीमा कन्याल, भाष्कर जोशी, विरेंद्र टंडन, आईडी कोटिया, केदार रौतेला, कैलाश पांडे, अजय तिवारी, राजीव नयन गुंजन आदि थे।