{"_id":"118-47796","slug":"Udham-singh-nagar-47796-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू ब्रदरहुड को मजबूत बनाएं : तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू ब्रदरहुड को मजबूत बनाएं : तोगड़िया
Udham singh nagar
Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू ब्रदरहुड को मजबूत करने की बात कही। वे महाकुंभ समर्पण निधि कार्यक्रम में भाग लेने शनिवार को काशीपुर पहुंचे थे। विहिप और बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
शनिवार को बाइक रैली निकाल बजरंग दल कार्यकर्ता डा. तोगड़िया को मानपुर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल तक लाए। सभा में डा.तोगड़िया ने कहा इलाहाबाद महाकुंभ में तकरीबन 12 करोड़ लोग पहुंचेंगे। देश में हिंदुओं के ऐसे भी कई संप्रदाय हैं जिनके संत कुंभ स्नान को नहीं आते हैं, लेकिन विहिप ने इस बार इन सभी संप्रदायों के संतों को आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने भी आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
उन्होंने हिंदू ब्रदरहुड अपनाने, अपने धार्मिक अधिकारों, संस्कृति और परंपराओं की स्वयं रक्षा का आह्वान किया। इससे पहले डा.तोगड़िया का वरिष्ठ उद्यमी केशव शरण अग्रवाल, विहिप के मेरठ उत्तराखंड संगठन मंत्री ईश्वरपाल सिंह, आरएसएस के जिला कार्यवाहक सोमप्रकाश शर्मा, संगठन मंत्री सुरेश जोशी, चंद्रशेखर, दुर्गावाहिनी की सीमा चौहान एवं रीति नागर ने स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी अनूप अग्रवाल ने डा.तोगड़िया को महाकुंभ समर्पण निधि भेंट की। इस मौके पर पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, योगेश जिंदल, दीपक बाली, अजय अग्रवाल, खिलेंद्र चौधरी, आदेश चौहान, नीटू चौधरी, विष्णु अग्रवाल, वैभव कांडपाल, अजय शर्मा, प्रशांत पंडित, नवदीप शर्मा, जसवीर सिंह, वासू शर्मा, संजीव अरोरा, अनिल डाबर, शशिकांत कंसल, आनंद अग्रवाल, संजय चौधरी, राजीव अरोरा बच्चू, मंजू यादव, विनीता चौहान, पंकज टंडन, राधेश्याम प्रजापति आदि थे।
खटीमा। विकास खंड सभागार में आयोजित महाकुंभ समर्पण निधि कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने प्रभु राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने इलाहाबाद में होने वाले कुंभ में परिषद द्वारा आठ हजार संतों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि यहां संत समाज जो घोषणाएं करेगा उसका जनजागरण पूरे देश में परिषद के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रंदीप पोखरिया एवं सावित्री चंद ने किया। इस दौरान डा. लता जोशी, भाष्कर जोशी, राजू भंडारी, गणेश ठकुराठी, सुरेश कुश्वाहा, सुधीर बंसल, किशन सिंह बिष्ट, हरी प्रसाद, हरीश चंद्र राणा, रोशन रावत, मोहनी पोखरिया, धाना भंडारी, विमला बिष्ट, रमेश जोशी आदि थे।
जसपुर में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जसपुर। बिजनौर से काशीपुर जा रहे डा.प्रवीण तोगड़िया का विहिप कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सुधीर कुमार, मुकेश चौहान, रामस्वरूप सिंह, अभिषेक अग्रवाल, नितिन राजपूत, प्रमोद कुमार, मोहित कुमार, राजेश चौहान, ब्रजेश शर्मा आदि थे।
तोगड़िया के पक्ष में की नारेबाजी
सितारगंज। डा. प्रवीण तोगड़िया के सितारगंज पहुंचने पर विहिप, बजरंग, दुर्गा वाहिनी, अभाविप समेत विभिन्न हिंदू संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और तोगड़िया के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा, भाजपा नेता आदेश ठाकुर, महेश मित्तल, विवेक शर्मा, सुधीर बंसल, प्रताप सिंह राणा, गुरदयाल सिंह, सुमन राय, राजू हरियाणवी, अमित सलूजा आदि थे।