{"_id":"118-44895","slug":"Udham-singh-nagar-44895-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में भूमिका रहीं अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में भूमिका रहीं अव्वल
Udham singh nagar
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। मारिया असुम्पटा स्कूल में यह सत्र रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान अंतर विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में मारिया स्कूल की छात्रा भूमिका पाल प्रथम स्थान पर रही।
शुक्रवार को स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से किया गया। प्रतियोगिता में समर स्टडी, टेंपलटन स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्रों ने विश्व प्रसिद्ध नेताओं के व्याख्यानों को प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रसिद्ध नेता मार्टिन लूथर के व्याख्यान को प्रस्तुत करने वाली मारिया स्कूल की छात्रा भूमिका पाल ने प्रथम, इसी स्कूल के छात्र ऋषभ ने द्वितीय एवं समर स्टडी स्कूल की छात्रा तितिक्षा पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार टेंपलटन की जैनब परवीन एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल के हिमाद्रि भट्टाचार्य को मिला। राधेहरि डिग्री कालेज के अंग्रेजी विभाग प्रमुख डा. आसिफ हुसैन, चंद्रावती तिवारी महाविद्यालय की डा. श्वेता अवस्थी एवं फॉदर बोना वेंचर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेताओं को पुरस्कार डा. आसिफ हुसैन ने बांटे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर हैरी डिकूना ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यानों की प्रस्तुति से बच्चों में अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होता है।
कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रीति मोहिंद्रा, अजया, ऊषा शर्मा, हरप्रीत कौर, अश्विनी कैथरीन, मोनिका ठाकुर, तनु अदलक्खा, रूप गोयल, मनु अग्रवाल आदि मौजूद थे।