{"_id":"118-44804","slug":"Udham-singh-nagar-44804-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की बरामदगी को लेकर एसआई को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की बरामदगी को लेकर एसआई को घेरा
Udham singh nagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। युवती का मैसेज आने के बाद एक युवक घर से अचानक कहीं चला गया। जिसका चार दिन बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने भाजपाइयोें के साथ पुलिस का घिराव किया और तहरीर सौंपी। बताया जाता है मोहल्ला केशवनगर निवासी 17 वर्षीय सलमान के मोबाइल पर सोमवार को एक युवती का मैसेज आया, इसके बाद युवक घर से अचानक कहीं चला गया। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे भाजपा नेता राजेश कुमार और विकास गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों लोग जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसआई पान सिंह का घिराव कर तहरीर सौंपी। परिजनों ने बताया फोन मिलाने पर एक युवती से वार्ता हुई, युवती ने युवक केे जल्द घर पहुंचने की बात कही है, लेकिन युवक बुधवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा। एसआई ने बताया मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर युवक की खोजबीन की जाएगी। इस दौरान सोन पंडित, रितेश शर्मा, सोनू मेहरा, यासीन, आसिफ अली आदि थे।
विज्ञापन