{"_id":"118-44796","slug":"Udham-singh-nagar-44796-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसखेड़ा कलां में अब भी तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसखेड़ा कलां में अब भी तनाव
Udham singh nagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक छात्र समेत तीन लोगों की हत्या के बाद ग्रामीण खासे खौफजदा हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था रही, बावजूद ग्रामीणों की आंखों में तीन दिन पुराना मंजर दिखाई देता है। गांव में चहल-पहल तो है, लेकिन तीन हत्याओं से ग्रामीण गम में डूबे हैं। गांव वालों के मुताबिक दुबारा ऐसी घटना नहीं घटे, इसका डर सता रहा है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को कुमाऊं कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसएसपी ने गांव का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस अधिकारी लगातार गांव की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
मंगलवार को अलीगंज मार्ग पर ग्राम बांसखेड़ा कलां में दूधिया पीर बाबा की मजार के पास ग्राम कचनालगाजी के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह चार गाड़ियों में लोगों को लेकर भूमि पर कब्जा लेने गए थे, जब वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिससे मोहम्मद रफीक (25) पुत्र इस्माइल और सरताज (16) पुत्र शिराज उद्दीन निवासीगण बांसखेड़ा कलां तथा शहजाद (25) पुत्र अली हसन निवासी ग्राम मुरलीवाला, कालागढ़ (बिजनौर) यूपी की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। इसके बाद पूरे शहर में लगातार दो दिन तक लोगों में दहशत बनी रही।
लोगों का कहना था जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, ग्रामीण दहशत में ही रहेंगे। गांव में बच्चे भी डरे-सहमे हैं, जबकि गांव में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं पकड़े गए एक आरोपी हरवेल सिंह के घर में बाहर बड़ी संख्या में जवान डटे रहे।