{"_id":"118-44795","slug":"Udham-singh-nagar-44795-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों पर होगा मुकदमा दर्ज : ढौडियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवियों पर होगा मुकदमा दर्ज : ढौडियाल
Udham singh nagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कुमाऊं कमिश्नर हेमलता ढौडियाल ने कहा बुधवार को पुलिस पर पथराव एवं दुकानों में तोड़फोड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके लिए पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा इलाके में अब अमनचैन है। शांति व्यवस्था को कोई खतरा नहीं है। डीआईजी दीपक ज्योति घिल्डियाल ने कहा मोहर्रम पर शांति बनाए रखने के लिए सीमा पूरी तरह से सील रहेगी तथा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने इस गंभीर हालात में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता का आभार जताया।
बृहस्पतिवार को थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुमाऊं कमिश्नर ढौडियाल ने कहा उन्होंने गांव बांसखेड़ा कलां, गिन्नीखेड़ा तथा काशीपुर नगर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। अब क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। एक सवाल के जवाब में डीआईजी ने कहा अराजकता करने वालों की वीडियोग्राफी कराई गई है। उसके आधार पर चिह्नित करने का काम चल रहा है। कुछ उपद्रवियों को चिह्नित कर लिया है। उनको जल्द दबोचा जाएगा। उन्होंने कहा सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में उपद्रव फैलाने वालों को सूचीबद्ध कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। डीएम बीके संत ने शांति व्यवस्था कायम करने में नागरिकों के सहयोग को सराहा। एसएसपी अनंत शंकर तालवाले ने बताया कोतवाल को हटाए जाने के मामले की जांच की जाएगी। एसडीएम पीसी दुम्का ने बताया फिलहाल शहर में धारा-144 लागू रहेगी, इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। इस दौरान सीओ बाजपुर जीसी टम्टा, सीओ काशीपुर देवेंद्र पिंचा, एसएसआई अमर शर्मा भी मौजूद थे।