{"_id":"118-44790","slug":"Udham-singh-nagar-44790-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर हत्याकांड के आरोपियों के घर दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर हत्याकांड के आरोपियों के घर दबिश
Udham singh nagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। काशीपुर में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल बाजपुर के दो आरोपियों के घरों में पुलिस टीम ने दबिश दी। हालांकि, सभी आरोपी घरों से फरार मिले। काशीपुर के गांव बांसखेड़ा कलां में जमीनी विवाद में हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें प्रधान समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें बबलू निवासी गांव शिवपुरी और कुलदीप सिंह उर्फ केडी निवासी मनी मुडिया बाजपुर का भी नाम है। बृहस्पतिवार दोपहर एसआई शिव सिंह नयाल, बरहैनी चौकी इंचार्ज केएस नेगी ने मय फोर्स के साथ दोनों आरोपियों के घरों एवं अन्य ठिकानों पर दबिश दी। परिजन इधर-उधर भाग निकले। आरोपियों का भी कोई पता नहीं चल पाया। सूत्र बताते हैं पुलिस ने आरोपियों के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की है और अब पुलिस उसी आधार पर दबिश देेने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन