{"_id":"118-44728","slug":"Udham-singh-nagar-44728-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व तहसीलदार जिला मुख्यालय से अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व तहसीलदार जिला मुख्यालय से अटैच
Udham singh nagar
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। काशीपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड पर एसडीएम और तहसीलदार को जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है। बुधवार को उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंच कर अपना चार्ज भी संभाल लिया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार संत ने बताया कि काशीपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुए हत्याकांड पर एसडीएम जगदीश लाल और तहसीलदार गौरव चटवाल को जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। बताया कि दोनो अपना चार्ज भी ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन