{"_id":"118-44564","slug":"Udham-singh-nagar-44564-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में कटखने बंदर का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में कटखने बंदर का आतंक
Udham singh nagar
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। कटखने बंदर के आतंक से लोग भयभीत हैं। रविवार को कटखने बंदर ने दो चिकित्सकों समेत आधा दर्जन लोगों को काट लिया। कटखने बंदर ने आफीसर्स कालोनी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास अपना डेरा जमाया है। एक सप्ताह से कटखना बंदर लोगों को परेशान किए है लेकिन नगर पालिका प्रशासन और वन विभाग इसे हल्के में ले रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक कर्मचारी ही नहीं रोगी एवं उनके तीमारदार भी कटखने बंदर से भयभीत हैं।
रविवार को सीएचसी परिसर में सीएचसी के डा. प्रदीप कुमार, डा. विभूति भूषण, चीफ फार्मेसिस्ट एमसी पांडे, प्रकाश भट्ट और लाजवती आदि को कटखने बंदर ने काट लिया। सीएचसी परिसर में आने वाले बाइक सवारों को भी कटखने बंदर ने जमकर दौड़ाया। अस्पताल परिसर में कटखने बंदर का पिछले एक सप्ताह से आतंक है। बंदर की आक्रामकता को शासन प्रशासन सहित वन विभाग हल्के में ले रहा है। लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो चुका है। नगर पालिका प्रशासन सहित वन महकमा इस मद में कोई बजट न होना बताकर बंदर पकड़ने की कार्रवाई से हाथ खड़े कर दिए हैं। इधर शाम के समय कटखने बंदर ने पुरानी सेल टैक्स वाली गली में भी एक युवक को काट लिया। कटखने बंदर के नहीं पकड़े जाने से आक्रोशित लोगों ने वन एवं पालिका प्रशासन से तत्काल बंदर पकड़ने की मांग की है।