फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   प्यासे हाथी ने तड़पकर दम तोड़ा

प्यासे हाथी ने तड़पकर दम तोड़ा

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरहैनी (बाजपुर)। आखिरकार प्यासे हाथी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर वन संरक्षक समेत कई आला अफसर मौके पर पहुंचे। हाथी के दोनों दांतों को काटकर वन विभाग ने सील कर अपने कब्जे में रख लिया है। पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव को दफना दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हाथी के 20 दिन से भूखे-प्यासे होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव चनकपुर और कुक्रैंटा के आबादी क्षेत्र से सटे बन्नाखेड़ा वन रेंज के प्लाट संख्या चार स्थित गड्ढे में हाथी बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। वनाधिकारियों और चिकित्सकों की टीम ने हाथी को ग्लूकोज और कैल्शियम की दवा दी थी। वन कर्मियों की टीम ने बल्लियों और ट्रैक्टर की सहायता से हाथी को उठाया। इसके बाद हाथी जंगल की तरफ भाग गया। बताया जाता है कि पांच सौ मीटर चलने के बाद बैलपड़ाब के प्लाट नंबर तीन में एक पेड़ की आड़ लेकर बैठ गया था जहां रविवार सुबह साढे़ छ: बजे उसने दम तोड़ दिया। पशु चिकित्सक डा. सुरेंद्र गर्ब्याल, डा. भारत सिंह, फार्मेसिस्ट कैलाश जोशी की टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर हाथी उसके शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डा. गर्ब्याल ने बताया कि पानी की कमी और भूखे रहने से हाथी की मौत हुई है। हाथी करीब 25 साल का होगा। खबर मिलते ही वन सरंक्षक डा. राजेंद्र सिंह विष्ट, डीएफओ निशांत वर्मा, डीएफओ पीके पात्रों, एसडीओ आरके वशिष्ठ, रेंजर आनंद बल्लभ पाठक, कर्म सिंह, जगमोहन रावत, लक्ष्मण सिंह विष्ट, अभिलाष सक्सेना, राधेश्याम, पीसी जोशी, आनंद प्रकाश, नंद किशोर आत्मा अध्यक्ष गुरबक्स कांबोज समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed