{"_id":"118-44502","slug":"Udham-singh-nagar-44502-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में निजी चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में निजी चिकित्सक की मौत
Udham singh nagar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। दो बाइकों की भिड़ंत में निजी चिकित्सालय के एक डाक्टर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे खटीमा सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
नानकमत्ता श्मशान कालोनी में निजी क्लीनिक चलाने वाला पारितोष गोलदार (40) पुत्र मोती लाल गोलदार देर रात अपनी बाइक (यूके 06ई-5755) से शक्तिफार्म स्थित ससुराल जा रहा था। बाइक पर उसके साथ ग्राम सिद्धा निवासी गणेश सिकंदर (32) भी था। इस बीच सितारगंज की तरफ से तेजी से आ रही बाइक (यूके 06सी-2583) ने पारितोष की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइकों की टक्कर में पारितोष और गणेश सिकंदर घायल होकर गिर पड़े, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को नानकमत्ता स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए खटीमा सीएचसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में पारितोष ने दम तोड़ दिया। मृतक का तीन माह पूर्व ही विवाह हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी दीपिका बार-बार गश खाकर गिर रही थी। वहीं, गणेश सिकंदर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मृतक के भाई आशु गोलदार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।