फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चंगाई सभा के विरोध में हिंदुवादियों का प्रदर्शन

चंगाई सभा के विरोध में हिंदुवादियों का प्रदर्शन

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। ईसाई समुदाय की प्रस्तावित चंगाई सभा के विरोध में हिंदूवादी संगठनों से जुडे़ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अलग-अलग प्रदर्शन एवं घिराव कर नायब नाजिर और एसडीएम को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें चंगाई सभा पर रोक न लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव महेशपुरा में 18 और 19 नवंबर को ईसाई समुदाय द्वारा चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा है। हिंदूवादी संगठनों से जुडे़ कार्यकर्ताओं ने चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को बजरंग दल के पूर्व जिला सहसंयोजक विमल शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर नायब नाजिर मोहम्मद उमर को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तनिकेत पासी, लक्की खुल्लर, मंतू सिंह, गौरव सिंघल, अरविंद कश्यप, राजेश शर्मा, नत्था सिंह, पवन, सौरभ, जितेंद्र, विनीत देवल, राजीव मौर्य, अमरजीत सागर, दीपक सक्सेना, संजीव कुमार, राजवीर, रोहित बंसल आदि थे। इधर, दोपहर में ग्राम प्रधान राकेश गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र होकर एसडीएम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी नंदन सिंह नगन्याल का घिराव कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने चंगाई सभा पर तत्काल रोक नहीं लगाने पर सभा स्थल के समक्ष प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस दौरान भाजपा के प्रत्याशी रहे राजेश कुमार, बीडीसी सदस्य रामबाबू, चेतराम, गिरीराज, रामौतार, बलवंत सिंह, सुमित चौधरी, रितेश शर्मा, रामकिशोर, रुपचंद, प्रतीक आदि थे। इधर, एसडीएम ने बताया चंगाई सभा की उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई है। उन्होंने तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed