{"_id":"118-44450","slug":"Udham-singh-nagar-44450-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सीएम और आवास आयुक्त का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सीएम और आवास आयुक्त का पुतला फूंका
Udham singh nagar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर स्थित आवास विकास संपत्ति कार्यालय को यूपी सरकार द्वारा औने-पौने दामों पर स्थानीय भूमाफियाओं को बेचे जाने पर कांग्रेसी भड़क उठे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर यूपी के सीएम और आवास आयुक्त का पुतला फूंका।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता यूपी के सीएम और आवास आयुक्त के पुतले की शव यात्रा निकालकर जुलूस की शक्ल में आवास विकास संपत्ति कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर यूपी सरकार पर अवैध तरीके से संपत्ति कार्यालय को औने-पौने दामों पर स्थानीय भूमाफियाओं को बेचने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा आवास विकास परिषद के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों की सरकारी संपत्ति को तथाकथित एक भाजपा नेता एवं बिल्डर के नाम कर दिया गया, जिसमें स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधि की संलिप्तता भी सामने आई है। उन्होंने कहा अब उप्र सरकार आवास विकास के पार्कों को बेचने की फिराक में है। परिसंपत्तियों का निस्तारण न होने तक यदि प्रदेश की संपत्तियों को बेचा गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान सभासद ललित मिगलानी, सुशील गाबा, विरेंद्र राय, हरनाम सिंह नारंग, हरवंश ठुकराल, मनी बठला, इंद्रजीत सिंह, शंभू मौर्या, विरमा कोली, राकेश कोली, रामकृष्ण कन्नौजिया, राजेश कामरा, सुशील मंडल, महेश बब्बर, गुलशन अरोरा आदि थे।
भूमि को नहीं होने देंगे खुर्द-बुर्द : बेहड़
रुद्रपुर। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने उत्तर-प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के खिलाफ उत्तराखंड शासन से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उत्तर-प्रदेश यहां के दफ्तरों और आवास विकास की कालोनियों में खाली पड़ी पार्कों की बिक्री करने लगी है, जो गलत है। भूमि खुर्द-बुर्द नहीं होने देंगे। बेहड़ शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्तर-प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने कालोनी में खोले गए दफ्तर और उससे सटी हुई भूमि को स्वर्णिम बिलटैक प्रा.लि. रुद्रपुर के डाइरेक्टर विजय भूषण गर्ग के नाम एलॉट किया है, जो गलत है। इस पर कब्जा किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। कहा कि यह भूमि करोड़ों रुपए की है, जिसे परिषद ने केवल 20 लाख रुपए में एलॉट कर खुर्द-बुर्द किया है। कहा कि बिल्डर और जनप्रतिनिधियों की शक्ल में भू-माफियाओं को कांग्रेस सरकार में यह काम बंद करना होगा।