{"_id":"118-44371","slug":"Udham-singh-nagar-44371-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज से लालकुआं तक बनाई जाए रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज से लालकुआं तक बनाई जाए रेल लाइन
Udham singh nagar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश गंगवार ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भाजपा सरकार में बंद पड़े उद्योगों के विकास को नई गति दी है। अब क्षेत्र में और भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। श्री गंगवार ने करीब आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर सितारगंज से शक्तिफार्म होते हुए लालकुआं तक रेल लाइन निर्माण, पुलभट्टा पर रेलवे हाट बनाने समेत क्षेत्र की तमाम समस्याओं को उनके समक्ष रखा और उनके जल्द ही निस्तारण की मांग की।
दिल्ली से लौटे वरिष्ठ कांग्रेसी श्री गंगवार ने पत्रकार वार्ता में कहा मुख्यमंत्री सितारगंज के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं। बीते बुधवार को दिल्ली में गंगवार ने करीब आधा दर्जन कैबिनेट मंत्रियों से मिलकर उन्हें बधाई दी। श्री गंगवार ने रेल मंत्री पवन बंसल से सितारगंज से शक्तिफार्म होते हुए लालकुआं तक रेलवे लाइन निर्माण जल्द शुरू कराने, पुलभट्टा पर हाट (मिनी रेलवे स्टेशन) बनाने की मांग की। कहा कि रेलवे लाइन निर्माण में किसानों की जमीन प्रभावित न हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कुमारी शैलेजा से मिलकर दृष्टिहीन और मूकबधिर बच्चों के लिए स्कूल, अनुसूचित जाति, जनजातियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने, मानव संसाधन विकास मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर सितारगंज में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की स्थापना कराने की मांग की। श्री गंगवार ने इसके अलावा सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, बेनीप्रसाद वर्मा आदि मंत्रियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।