{"_id":"118-44283","slug":"Udham-singh-nagar-44283-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा नेहरू को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा नेहरू को किया याद
Udham singh nagar
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने सिटी क्लब में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का निर्णय लिया। यहां पर जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि पंडित नेहरू के नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की। कांग्रेस के नगराध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश की राजनीति में स्थायित्व की सीख प्रदान की है और देश के विकास के मार्ग पर चलने का रास्ता बताया है। पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री काल में नेहरू ने देश को ऊंचाई पर पहुंचाया और आज उन्हीं की बदौलत देश तरक्की कर रहा है। इस मौके पर कैलाश अग्रवाल, अमरनाथ जैन, गोपाल भसीन, हरवंश लाल ठुकराल, शंभू मौर्या, नदीम खां, ममता नारंग, साबिर अहमद, साजिद खां, गुलशन नारंग, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे। इधर युवा कांग्रेसी नेता हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर नवीन पंत, जमील अहमद, अनिल यादव, जीतेंद्र शर्मा, इंद्रजीत सिंह, विकास पांडेय, मनीष सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन