फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पंवार ने किया कम्यूनिटी हाल का लोकार्पण

पंवार ने किया कम्यूनिटी हाल का लोकार्पण

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
किच्छा। शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने स्व. राजीव गांधी कम्यूनिटी हाल का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया साथ ही अनुसूचित जाति व जनजातियों के लोगों को रोजगारपरक योजना के तहत चूजे वितरित किए गए।
विज्ञापन

लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की लालपुर को नगर पंचायत बनाने और विधायक राजेश शुक्ला ने नगर के विकास के लिए धन आवंटित करने की मांग की। इससे पहले पालिकाध्यक्ष अंजू जायसवाल की अगुआई में शहरी विकास मंत्री का स्वागत किया गया। लोकार्पण के बाद उन्हाेंने पौधरोपण किया। यहां पर अनुसूचित जाति व जनजातियों हेतु रोजगार परख योजना के बैकयार्ड कुक्कड़ पालन योजना के तहत जनपद में स्थापित इकाईयों के दस लाभार्थियों को शहरी विकास मंत्री ने मुर्गी के चूजे वितरित किए। इस अवसर पर नगरपलिका कार्यालय को भी स्व. राजीव गांधी कम्यूनिटी हाल में स्थानांतरित किया गया है। यहां पर सांसद प्रतिनिधि धर्मराज जायसवाल, लालकुंआ की चेयरमैन अरूणा चौहान,पूर्व चेयरमैन हरीश चंद पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एमएस नयाल,डा. रविन्द्र चन्द्र, प्रमोद पाठक,अशोक रघुवंशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र चावला, ठाकुरदास सुखीजा, राजकुमार सैनी, ओम प्रकाश दुआ, डा. मेहर सिंह कमरा, सुभाष तनेजा, अधिशासी अधिकारी राजू नवियाल, नरेंद्र कुमार, जयवीर सिुंह राठी,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, निर्मल सिंह हंसपाल, प्रमोद ठुकराल, संजय भारद्वाज, राजकुमार कालरा, मधू भटनागर, गीता दुआ, शशिलता दीक्षित, निर्मल सिंह हंसपाल, बाबी खुराना, सभासद शकील अहमद, सीतादेवी, राजेश कुमार, अब्दुल रशीद जक्कू, अयोध्या देवी,सतीश गुप्ता, शुजाहत खान, बाबूदीन कुरैशी, मुकेश मिश्रा, नजाकत खान,डीएन तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


पोस्टरों में पंवार को दर्शाया राज्यमंत्री
किच्छा। कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार किच्छा आकर राज्य मंत्री बन कर रह गए। पूरे प्रचार व कार्यक्रम में आयोजक कैबिनेट मंत्री को शहरी विकास राज्य मंत्री कहते रहे। नगर में जगह जगह लगे होर्डिंग व विज्ञापन में भी पंवार को राज्य मंत्री दिखाया गया है। यहां तक कि मंच पर संचालन करने व संबोधित करने आए सभी आयोजक व जनप्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री पंवार को शहरी विकास राज्य मंत्री कहते रहे। जो पूरे नगर में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed