{"_id":"118-44105","slug":"Udham-singh-nagar-44105-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों का एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों का एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन
Udham singh nagar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। टीवीएस श्रीचक्रा के श्रमिकों ने नियुक्ति पत्र देने और निकाले गए श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। एसडीएम के 12 नवंबर को वार्ता के आश्वासन पर श्रमिकों ने धरना समाप्त किया।
टीवीएस श्रीचक्रा के श्रमिक गांधी पार्क से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। एसडीएम कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा श्रमिकों को नियुक्ति पत्र की जगह अप्रेंटिस लेटर दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि इसका विरोध करने पर प्रबंधन ने छह श्रमिकों को बाहर कर दिया। श्रमिकों ने नियुक्ति पत्र देने के साथ ही बाहर निकाले गए श्रमिकों की बहाली की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ईला गिरी ने एएलसी से वार्ता कर मामले की जानकारी ली। बाद में 12 नवंबर को वार्ता के आश्वासन पर श्रमिकों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर एक्टू प्रदेश महामंत्री केके बोरा, दीपक बिष्ट, अमरनाथ, दिनेश कार्की, नन्दू जीना, नरेंद्र रावत, गोपाल कनवाल, राकेश विश्वास, राजीव मिश्रा, ठाकुर सिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद थे।