{"_id":"118-40622","slug":"Udham-singh-nagar-40622-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने किया निर्माण स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने किया निर्माण स्थल का निरीक्षण
Udham singh nagar
Updated Sun, 23 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। केंद्र की जवाहर लाल नेहरू नवीनीकरण योजना के तहत नगर में गरीबों के लिए बन रहे मकानों सहित अन्य निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता की शिकायत पर शनिवार को तहसीलदार रिंकू नेगी ने निर्माण कार्याें कर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों से जानकारी प्राप्त कर बयान दर्ज किए। 387 मकानों में मात्र 10 फीसदी मकानों का आधा-अधूरा निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा जांच रिपोर्ट शीघ्र शासन को भेजी जाएगी।
विदित हो कि कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन और नगर पंचायत प्रशासन की मिलीभगत से निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता बरतने और करोड़ों रुपये का बंदरबांट करने का आरोप लगाया गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने भी शनिवार को अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में एक, चार और छह में जाकर लाभार्थियों से जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए। तहसीलदार ने गदरपुर मार्ग पर निर्मित नाली एवं विभिन्न वार्डों में लगाए गए हैंडपंपों का भी निरीक्षण किया।
तहसीलदार को घेरा
दिनेशपुर। जेएनएनयूआरएम योजना के तहत निर्माणाधीन मकानों में बरती गई अनियमितता के आरोपों की जांच को आई तहसीलदार रिंकू नेगी का निर्माण में लगे मजदूरों ने घेराव किया। मजदूरों का कहना था कार्यदायी संस्था द्वारा उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया, अब ठेकेदार एवं संस्था के कर्मचारी भी फरार है। तहसीलदार ने सभी से तहसील आकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इस दौरान शोभा रानी, चपोला मिस्त्री, ममता मिस्त्री, सवितर बैरागी, ममता बाछाड़, रीता मिस्त्री, फुलमाला, सुषमा देवी, बबलू मिस्त्री, मोहन कुमार, दिपांकर आदि थे।