फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   भाजपाइयों ने एसडीओ को घेरा, प्रदर्शन

भाजपाइयों ने एसडीओ को घेरा, प्रदर्शन

Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से खफा भाजपाइयों ने बिजली घर पर राज्य सरकार एवं विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और एसडीओ का घिराव कर ईई को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शीघ्र कटौती बंद न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आदेश ठाकुर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बिजली घर पर हंगामा किया और प्रतिदिन पांच से 12 घंटे की अघोषित बिजली कटौती के विरोध में राज्य सरकार एवं विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह को संबोधित ज्ञापन एसडीओ आरसी आर्य को सौंपा, जिसमें भाजपाइयों ने कहा सितारगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कर रहे हैं और उन्होंने यहां के लोगों को 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया था, लेकिन हालात विपरीत हैं और 5 से 12 घंटे तक की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे जनता में भारी रोष है। उन्होंने ईई से बिजली कटौती बंद करने या फिर कटौती का समय निश्चित कर सूचनापट पर अंकित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में भीमसेन गर्ग, शिवपाल सिंह चौहान, अश्वनी अरोरा, पंकज गहतोड़ी, निर्मल गहतोड़ी, दुर्गापाल सिंह, सचिन रस्तोगी, परविंदर सिंह, सुरेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed