फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रिक्शा चालक ने बहू की मौसी को तलवार से काट डाला

रिक्शा चालक ने बहू की मौसी को तलवार से काट डाला

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा। जन्मदिन की पार्टी में घर पर हुए विवाद के बाद रिक्शा चालक राम स्वरूप ने तलवार से गर्दन पर वार कर अपने बहू की मौसी की हत्या कर दी और आंगनबाड़ी सहायिका बहू और एक लड़की को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में आरोपी ने खुद भी जहर खाकर जान दे दी। दिन दहाड़े हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजीव नगर निवासी राम स्वरूप के घर उसके पौत्र प्रिंस पुत्र हेमराज के जन्म दिन की पार्टी का आयोजन था। जिसमें रामस्वरूप की बहू किरन की मौसी पुष्पा (37) पत्नी हरदयाल रस्तोगी भी सपरिवार शरीक हुई थी। पुष्पा के घर आने को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। राम स्वरूप को उसका घर पर आना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर सोमवार को रामस्वरूप की पत्नी और पुष्पा के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच राम स्वरूप भी वहां धमक गया। आग बबूला राम स्वरूप ने तलवार निकाल ली। तलवार देख सभी घर से भाग खड़े हुए। घर के बाहर गली में आते ही आरोपी ने बहू किरन और पत्नी हेमराज पर हमला कर घायल कर दिया और दौड़ कर पुष्पा की गर्दन पर वार कर दिया। पुष्पा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच बचाव करने पहुंची पड़ोस की लड़की प्रीति पुत्री रामलाल भी घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

दिन दहाड़े हुई हत्या से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए और गली में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया जबकि घायल किरन और प्रीती को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद हत्यारोपी राम स्वरूप (56) पुत्र नत्थू लाल ने सल्फास खा लिया और खुद ही अस्पताल पहुंच गया। डाक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरीश चंद्र टम्टा और कोतवाल पीसी भट्ट ने भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed