{"_id":"37047","slug":"Udham-singh-nagar-37047-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार कर रही भाजपाइयों का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार कर रही भाजपाइयों का उत्पीड़न
Udham singh nagar
Updated Mon, 06 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अघोषित विद्युत कटौती और फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में क्षेत्रीय विधायक और समर्थकों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान चिकित्सकों ने अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
रविवार को विधायक राजकुमार ठुकराल समेत समर्थकों के आमरण अनशन को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री धन सिंह रावत, अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवीन दुम्का ने समर्थन दिया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रावत ने कहा यह न्याय की लड़ाई है। जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना जन प्रतिनिधि का कर्तव्य है। आरोप लगाया प्रदेश सरकार जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। इस बीच चिकित्सक एमके तिवारी ने विधायक समेत अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सक के मुताबिक विधायक के वजन में कुछ हद तक कमी आई है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार, वेद ठुकराल, किन्नू शुक्ला, ओमवती चौहान, ठाकुर रामा देवी, मीना शर्मा, दिलीप सिंह घोघा, गोविंद राय, अभिनव छाबड़ा, गोविंद राय, नेत्रपाल मौर्या, अजय यादव, अनिल अरोरा, विपिन शर्मा, जसवीर सिंह, सुरेश कोली, भारत भूषण चुघ, तरुण दत्ता आदि मौजूद थे।
व्यापारियों ने भी दिया समर्थन
रुद्रपुर। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले जुलूस की शक्ल में अनशन स्थल पहुंचे व्यापारियों ने भी विधायक ठुकराल के आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर गुरमीत सिंह, हरविंदर सिंह हरजी, विजय फुटेला, सुनील झाम, बल्देव राज खेड़ा, देशराज ग्रोवर, सुभाष नारंग, कुलविंदर सिंह, नरेंद्र अरोरा आदि मौजूद थे।