फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   आठ को विशाल जुलूस, प्रदर्शन का निर्णय

आठ को विशाल जुलूस, प्रदर्शन का निर्णय

Sat, 04 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sat, 04 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गदरपुर। सुहावाराम भुड्डी धर्मशाला में हिंदू-सिख समाज की सभा में लव जेहाद के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया जताई गई। साथ ही आठ अगस्त को नगर में विशाल जुलूस एवं प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा विधायक अरविंद पांडे के नेतृत्व में सिख एवं पंजाबी महासभा सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों से जुड़े तमाम नागरिकों की सभा हुई। विधायक पांडे ने कहा हिंदू समाज की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आठ अगस्त के विशाल जन सम्मलेन में भारी संख्या में सहभागिता की अपील की। वक्ताओं ने समाज की लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए बालिकाओं पर नियंत्रण एवं परिवार में समय देने का आह्वान किया। सभा को व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, किसान नेता स. करनैल सिंह, भाजपा नेता राजेश गुम्बर, हरवंशलाल छाबड़ा आदि ने संबोधित किया। सभा में डा. आरके महाजन, राकेश भुड्डी, जसवीर सिंह, जितेंद्र न्याल, अवतार सिंह, मनीष फुटेला, तिलक गंभीर, बलविंदर सिंह, मनोज डाबर, राजू सीकरी, बलिहार सिंह, जगजीत सिंह बठला, बंटी भुड्डी, अरविंद धवन, गुलशन छाबड़ा, मानस किशोर मिश्रा, राकेश भुसरी, अजय फौगाट, भगवानदास हुड़िया, स्वदेश डंग, राजेश बजाज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed