{"_id":"35679","slug":"Udham-singh-nagar-35679-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के समक्ष रखेंगे समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के समक्ष रखेंगे समस्याएं
Udham singh nagar
Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। सबेरा संघ से जुड़ी महिलाओं के महासंघ की बैठक में आय, निवास और जाति प्रमाणपत्र बनाने में बरती जा रही उदासीनता, पचौरिया वासियों के जमीन उनके नाम न होने एवं बग्घा चौवन में जल भराव की स्थिति पैदा होने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने इन समस्याओं को खटीमा और नानकमत्ता विधायक के समक्ष उठाने और निराकरण की मांग करने का निर्णय लिया।
ब्लाक सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासंघ अध्यक्ष भगवंती देवी ने कहा आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनाने में राजस्व विभाग हीलाहवाली करता है, जिससे ग्रामीणों को सैकड़ों रुपये खर्च कर आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। उपाध्यक्ष राजबाला ने कहा मेलाघाट क्षेत्र में एक भी इंटर कालेज नहीं है, जिससे विशेषकर छात्राओं को दिक्कत उठाकर 12 से 15 किमी दूर खटीमा आना पड़ता है। पचौरिया की कावेरी देवी ने जमीन कब्जेदारों के नाम न होने, सिसैया की सुमनलता ने बंधे में खेती के समय पानी भरने की समस्याएं रखी। महिला समाख्या जिला समन्वयक चंद्रा जोशी ने कहा शीघ्र बैठक कर नानकमत्ता और खटीमा के विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में जूनियर रिसोर्स परसन लक्ष्मी रैकवाल, विनोद देवी, श्रीमंती देवी, गीता देवी, द्रोपदी देवी, संक्रांति देवी, सुशीला देवी, पूनम देवी, मंदीप देवी, ईश्वर देवी आदि मौजूद थे।